गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर के 51 सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक विचार

Spread the love
गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर

भारत के ही नहीं , बल्कि एशिया के प्रथम नोबल प्राइज विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई,1861 को कोलकाता में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री देवेन्द्रनाथ टैगोर व माता का नाम शारदा देवी थी। रविन्द्रनाथ टैगोर की बाल्यकाल से कविताएं और कहानियाँ लिखने में रुचि थी। रविन्द्र नाथ टैगोर एक बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, निबंधकार, नाटककार और चित्रकार थे। रविन्द्र नाथ टैगोर को उनकी काव्य रचना ‘गीतांजलि’ के लिए सन 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया ।

गुरुदेव अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने वाले कुछ गिने -चुने भारतीय साहित्यकार में से एक है,  टैगोर जी अपने जीवन मे तीन बार अल्बर्ट आइंस्टीन जैसे महान वैज्ञानिक से मिले थे, जो रबिन्द्रनाथ टैगोर जी को रब्बी टैगोर के नाम से बुलाते थे | रबीन्द्रनाथ टैगोर को गुरुदेव की उपाधि महात्मा गाँधी के द्वारा दिया गया था |

इन्होने एक नहीं दो -दो देश के राष्ट्र गान के रचियता है , ये हमारे देश के राष्ट्र -गान “जन गण मन अधिनायक ” के आलावा बंगलदेश के राष्ट्र गान “आमार सोनार बांग्ला” के भी रचियता है |

रवीन्द्रनाथ टैगोर को प्रकृति से अगाध प्रेम था। गुरुदेव के प्राकृतिक प्रेम का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि , उन्होंने अपने पुरे जीवन- काल में एक दिन भी सूर्योदय और सूर्यास्त को देखे बिना बितने नहीं दिया | वो हर सुबह उगते सूरज का स्वागत करते थे और डूबते सूरज को विदा करते थे | 

तो गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर के जन्मदिवस पर मैं उनके जीवंत और प्रेरणादयक विचार को आप लोगों के साथ साझा कर रहा हूँ |

  1. “यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाजे बंद कर देंगे तो सच बाहर रह जायेगा।”
  2. कला के मध्यम से व्यक्ति खुद को उजागर करता है अपनी वस्तुओं को नहीं।
  3. मैंने स्वप्न देखा कि जीवन आनंद है, मैं जागा और पाया कि जीवन सेवा है, मैंने सेवा की और पाया कि सेवा में ही आनंद है
  4. वे लोग जो अच्छाई करने में बहुत ज्यादा व्यस्त होते  है, स्वयं अच्छा होने के लिए समय नहीं निकाल पाते।
  5. जो कुछ हमारा है वो हम तक तभी पहुँचता है जब हम उसे ग्रहण करने की क्षमता विकसित करते हैं।
  6. प्रत्येक शिशु यह संदेश लेकर आता है कि ईश्वर अभी मनुष्यों से निराश नहीं हुआ है।
  7. मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती।
  8. “प्रसन्न रहना बहुत सरल है, लेकिन सरल होना बहुत कठिन है।
  9. आइये हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर खतरे न आयें, बल्कि यह प्रार्थना करें कि हम निडरता से सामना कर सकें |
  10. उच्च शिक्षा के जरिये सिर्फ जानकारी ही नही प्राप्त कर सकते है बल्कि जीवन कैसे आसान हो और कैसे सफल बने इसका मार्ग प्रशस्त करती है|
  11. कर्म करते हुए हमेशा आगे बढ़ते रहिये और फल के लिए व्यर्थ चिंता नही करिए और किया हुआ परिश्रम कभी व्यर्थ नही जाता है
  12. जीवन हमे ईश्वर द्वारा दिया गया है जिसे हम कमाते है
  13. जब खुद पर हँसता हूँ, तो मेरे ऊपर का बोझ कम हो जाता है
  14. फूल भले ही अकेला होता है लेकिन काँटों से कभी भी इर्ष्या नही करता है
  15. हम दुनिया में तभी जीते है जब दुनिया से प्रेम करते है
  16. यदि आप कठिनाई से मुँह मोडकर भागते है तो यही स्वप्न बनकर आपके नींद में बाधा डालती है
  17. पृथ्वी द्वारा स्वर्ग से बातचीत करने का माध्यम होते है ये “ पेड़ “
  18. तितली महीने नही बल्कि प्रति क्षण की गिनती करती है जिसके कारण उसके पास पर्याप्त समय होता है
  19. हम महानता के सबसे नजदीक तब होते है जब हम विनम्र होते है
  20. जो पत्तियों से वृक्ष लदा होता है उसमें फल मुश्किल से ही आते है
  21. प्रेम कभी भी अधिकार नही जताता है बल्कि यह जीने की स्वतंत्रता देता है
  22. उपदेश देना तो बहुत आसान है लेकिन उपाय बताना बहुत ही कठिन
  23. जो मन की पीड़ा को दुसरो से नही बता पाते उन्हें ही गुस्सा सबसे अधिक आता है
  24. जिस तरह घोसला सोते हुए पक्षी को आश्रय देता है ठीक उसी तरह मौन हमारी वाणी को आश्रय देता है
  25. विद्यालय वह कारखाने है जिनमें महापुरुषों का निर्माण होता है, जिनमें अध्यापक कारीगर होते है
  26. बर्तन में रखा पानी चमकता है जबकि समुद्र का पानी अस्पष्ट होता है यानी छोटे सत्य तो आसानी से बताये जा सकते है जबकि महान सदैव मौन ही रहता है
  27. ईश्वर भले ही बड़े बड़े साम्राज्य से उब जाता है लेकिन छोटे छोटे फूलो से कभी रुष्ट नही होता है
  28. धूल अपना अपमान सहने की क्षमता रखती है और बदले में फूलो का उपहार देती है
  29. यदि हमारे अंदर प्रेम नही हो तो यह दुनिया हमे कारागार ही लगती है
  30. संगीत दो आत्माओ के बीच की दुरी को खत्म कर देता है
  31. मौत प्रकाश को खत्म नही करता बल्कि यह दिखलाता है सुबह हो गयी है अब दीपक बुझाना है
  32. मूर्ति का टूटकर धूल में मिल जाना यह दिखलाता है ईश्वर के धूल की कीमत आपके मूर्ति से कही अधिक है
  33. आस्था वह पक्षी है जो अँधेरे में भी उजाले की शक्ति महसूस करती है
  34. तथ्य अनेक हो सकते है लेकिन सच्चाई हमेसा एक ही होती है
  35. मनुष्य की सेवा भी ईश्वर की सेवा है
  36. खड़े होकर सिर्फ समुद्र के पानी को देखने से आप समुंद्र पार नही करते है इसके लिए हमे खुद को आगे बढ़ाना है
  37. उच्च शिक्षा के जरिये सिर्फ जानकारी ही नही प्राप्त कर सकते है बल्कि जीवन कैसे आसान हो और कैसे सफल बने इसका मार्ग प्रशस्त्र करती है.
  38. फूल को तोड़कर आप उनकी खूबसूरती को इक्कठा नही कर सकते
  39. मिट्टी से मुक्त हो जाना पेड़ के लिए आजादी नही होती
  40. किसी बच्चे के ज्ञान को अपने ज्ञान तक सीमित मत रखिये क्योंकि वह किसी और समय में पैदा हुआ है।
  41. उच्च शिक्षा वो नहीं जो हमें सिर्फ जानकारी देती है बल्कि वह है जो हमारे जीवन को सफलता का एक नया आयाम देती है।
  42. तर्क करने वाला दिमाग एक ऐसे चाक़ू की तरह होता है जिसमे सिर्फ ब्लेड होती हैं। यह इसका प्रयोग करने वाले के हाथ से ही खून निकाल देता है।
  43. आयु सोचती है, जवानी करती है
  44. कट्टरता सच को उन हाथों में सुरक्षित रखने की कोशिश करती है जो उसे मारना चाहते हैं
  45. मंदिर की गंभीर उदासी से बाहर भागकर बच्चे धूल में बैठते हैं, भगवान् उन्हें खेलता देखते हैं और पुजारी को भूल जाते हैं
  46. मैं एक आशावादी होने का अपना ही संसकरण बन गया हूँ. यदि मैं एक दरवाजे से नहीं जा पाता तो दुसरे से जाऊंगा- या एक नया दरवाजा बनाऊंगा. वर्तमान चाहे जितना भी अंधकारमय हो कुछ शानदार सामने आएगा
  47. केवल प्रेम ही वास्तविकता है , ये महज एक भावना नहीं है.यह एक परम सत्य है जो सृजन के ह्रदय में वास करता है
  48. जिनके स्वामित्व बहुत होता है उनके पास डरने को बहुत कुछ होता है
  49. मुखर होना आसान है जब आप पूर्ण सत्य बोलने की प्रतीक्षा नहीं करते
  50. एक इंसान का जीवन उस महानदी की तरह होता है जो अपने बहाव से नवीन दिशाओं में भी अपना राह बना लेता है।
  51. यदि आप इसलिए रोते है की कोई सूरज आपके जीवन से बाहर चला गया है, तो आपके आँसू आपको सितारों को भी देखने से रोकेंगे।

आशा करता हूँ कि आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा | यदि आपको ये पोस्ट पसंद आया है,तो इसे अपने मित्रों और प्रियजनों के साथ साझा करें , साथ ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक और व्हाट्सप्प पर भी शेयर करें |

इस पोस्ट में यदि आपको किसी प्रकार कि त्रुटि लगे तो आप कमेंट के माध्यम से मुझे बता सकते है | मैं इसे सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हूँ | पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद|

जय हिन्द
ये भी पढ़ें

धोनी के प्रसंशा में कहे गये 30 सर्वश्रेस्ट कथन

संत कबीर के 51 सबसे प्रशिद्ध दोहे

Facebook fake account को कैसे पहचाने और सुरक्षित रहें

Similar Posts

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *