नारियल यानि श्री फल के उपयोग फायदे और कोकोनट डे

Spread the love
नारियल यानि श्री फल के उपयोग फायदे और कोकोनट डे

आप में से बहुत कम लोग ये जानते होंगे की 02 सितम्बर कोकोनट डे (नारियल दिवस ) के रूप में मनाया जाता है| दरसल कोकोनट कम्यूनिटी जकार्ता की और से हर साल 2 सितम्बर को  ‘वर्ल्ड कोकोनट डेसेलिब्रेट किया जाता है। भारत भी इस कम्युनिटी का सदस्य है। कोकोनट डे को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य कोकोनट के उपयोग को बढ़ावा देना है, नारियल के फायदों को लोगों तक पहुंचाना है और नारियल की खेती के प्रति जागरूकता को समझने के लिए मनाया जाता है

तो आज के अपने इस पोस्ट में मैं भी आपके साथ नारियल के बाड़े में बात करने वाला हूँ |

नामांकरण और उदगमिता

नारियल दुनियाँ का सबसे शुद्ध फल है क्यूँकि कोई भी इसके अंदर किसी तरह का छेड़-छाड़ नहीं कर सकता है | इसके शुध्दता का अंदाज़ा आप इसके उपयोग से लगा सकते है हमारे देश में 25 -30 % नारियल का प्रयोग पूजा में किया जाता है | हिन्दू धर्म के हर धार्मिक कार्य की शुरुआत नारियल फोड़ कर किया जाता है,| इसलिए इसको श्री फल भी कहते है |

नारियल का वैज्ञानिक नाम कोकोस न्यूसीफेरा है जो पुर्तगाल के coca से लिया गया है जिसका अर्थ बंदर होता है इसका कारण नारियल के ऊपरी कवर का बंदर के सर के आकर के होने के कारण रखा गया है | इसको अलग अलग भाषा में अलग अलग नाम से पुकारा जाता है |

जैसे

संस्कृत : नारिकेल

तेलगु  :  कोब्बरी

तमिल : टेंकाय

कन्नड़ : टँगीना काई

मलयालम : नलिकेरम

बंगाली : नारकेल

यह प्रायः समुद्री क्षेत्र में पाया जाता है खासकर दक्षिण भारत और महाराष्ट्र और गोवा के कुछ क्षेत्र में प्रमुखता में पाया जाता है |

नारियल का उपयोगिता :

इसको हम अपने जीवन में बहुत रूप में और बहुत तरीके से उपयोग करते है | नारियल कुछ प्रशिद्ध उपयोग को हम यँहा रेखांकित करते है :

1. इसका सबसे ज्यादा प्रयोग हिन्दू धर्म के धार्मिक अनुष्ठान में करते है, किसी भी तरह के पूजा का शुरुआत ही नारियल से होता है |

2. इसके फल को लोग खाना पसंद करते है

3. दक्षिण भारत में इसका प्रयोग चटनी के बनाने के लिए किया जाता है |

4. इसके गढ़ी का प्रयोग हम अपने जीवन में बहुत ही ज्यादा करते है

5. इसका लड्डू भी बहुत ही ज्यादा प्रशिद्ध है

6. इसका तेल भी उपयोग किया जाता है , उतर भारत में इस तेल का उपयोग बाल और शरीर में लगाने के लिए किया जाता है , जबकि दक्षिण भारत में इसका उपयोग खाने में भी होता है

7. इसके पाउडर का भी बहुत तरीक से उपयोग किया जाता है

8. इसका पानी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है | गर्मी के मौसम में जूस के रूप में इसका प्रयोग होता है |

9. इसके छिलके का उपयोग बैग बनाने में होता है

इस तरह इसके हर हिस्से का उपयोग होता है, इसका कोई भी हिस्सा बर्वाद नहीं होता है |

कच्चे नारियल के फायदे

1. मधुमेह में

कच्चे नारियल खाने से शरीर में इंसुलिन बनता है जो ग्लूकोज को ऊर्जा में परिवर्तित करता है | जो शरीर में रक्त की मात्रा को नियंत्रित करता है , इसलिए मधुमेह के रोगी को कच्चे नारियल खाने का सलाह दिया जाता है |

2. इम्युनिटी बढ़ाने में

इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्ट्रियल और एंटी-पैरासिटिक गुण पाया जाता है , जो शरीर को किसी भी तरह के संक्रमणा से बचता है और हमरी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है | इसलिए कच्चा नारियल हमारे इम्युनिटी सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है |

3. मोटापा में

कच्चा नारियल मोटापा में भी बहुत फायदेमंद होता है , इसमें फाइबर बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जता है , जो हमारे शरीर को कब भोजन में ज्यादा ऊर्जा बनती है , जिससे आपको भूख कम  लगता है | इस तरह कच्चा नारियल मोटापा को कम करता है और पेट को भी स्वस्थ रखता है |

4. ह्रदय के लिए

यह ह्रदय यानि दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है , यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारता है इसमें उपस्तिथ सैचुरेटेड फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है

5. हड्डियों और दाँत के लिए

कच्चा नारियल में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और मेग्नेशियम पाया जाता है , जो की हामरे शरीर के हड्डी और दाँत के लिए बहुत ही जरुरी तत्व में से एक है | इस तरह से यह हमारे हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है

6. त्वचा के लिए

यह त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी है , इसमें मौजूद किनेटिन ,ट्रांस-जिटिन ,एंटी-थ्रोबेटिक और एंटी -एजिंग गुण त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है , जो त्वचा में नमी बना कर रखता है और उसको कोमल और मुलायम बनाते है | साथ ही नारियल तेल के मालिश से त्वचा पर होने वाले खुजली और जलन को कम करता है |

इस तरह एक कच्चा-नारियल हमें बहुत तरीके से फायदा पहुँचता है |

7. बालों के लिए

सारा दुनियाँ जनता है और मानता है इसलिए बालों के उपयोग के लिए बिकने वाले तेल में से नारियल तेल सबसे ऊपर है | इसमें एंटी-बैक्टरियल और एंटी -फंगल गुण मौजूद होता है , जो बालों से हर तरह के जर्म , लिखे और रूसी से बालों को बचता है | और बल को मजबूत , कोमल , चमकदार और बालों के टूटने की समस्या से छुटकारा दिलाता है

सूखा नारियल का फायदा

1. दिमाग के लिए

सूखा नारियल मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद है ये दिमाग के कार्यों को सुधरता है और स्वस्थ दिमाग को बढ़ावा देने में मदद करता है सूखा नारियल अल्ज़ाइमर जैसे बीमारी के लिए बहुत कारगर होता है |

2. पुरुषों के बाँझपन दूर करने में

सूखे नारियल में खनिज जो पुरषों के बांझपन को दूर करने में मदद करता है सूखे नारियल खाने से शरीर में सेलेनियम उत्पादन होता है और पुरषों के बांझपन को दूर करता है | चिकत्सा जगत में इसके प्रमाण भी मिले है

3. एनीमिया की समस्या में

सूखा नारियल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीरी में रक्त की कमी को दूर करता है | खासकर महिलों में एक उम्र के बाद खून की कमी बहुत आम बात है | ऐसे में सूखा नारियल एनीमिया के मरीज के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है |

4. कैंसर के जोखिम को कम करता है

सूखा नारियल में कई पोषक तत्व पाया जाता है जो शरीर के कैंसर की कोशिकओं से लड़ने में मदद करता है  मदद से कोलन कैंसर और प्रोटेस्ट कैंसर जैसे कैंसर के रोकथाम में मदद करता है |

श्री फल के नुकसान

इसके फायदे के तुलना में नुकसान बहुत ही लिमिटेड है या यूँ कहे की ना है |

दोस्तो आशा करता हूँ coconut day आपके लिए एक नया विषय होगा और नारियल फायदे भी आपको पसंद आया होगा तो यदि पोस्ट अच्छा लगा तो अपने प्रियजनों के साथ साझा करें

जय हिन्द

इसे भी पढ़े

मेथी के दाने और पत्ते उपयोग फायदे और नुकसान

जिमीकंद यानि ओल के फायदे नुकसान और उपयोग

जाने कुंदरू खाने के फायदे नुकसान और इसके औषधिये गुण

Similar Posts