आखिर कब मिलेगी आज़ादी RAPE जैसे मानसिक बिमारी से

Spread the love

भारत में बढ़ती rape की घटना ने पुरे देश को हिला कर रख दिया है | हर आये दिन किसी न किसी का rape हो रहा है | हद तो तब होगया जब इसमें न उम्र की कोई सिमा है  न कोई रिश्तो का , कौन किसके साथ कब कहाँ क्या कर बैठे पता ही नहीं चलता | लोग तो बाहर छोड़ो घर में भी सुरक्षित नहीं है |

आज हर कोई यही पूछ रहा है | आखिर कौन जिम्मेवार है | कोई govrnment को तो कोई इस देश की कानून व्यावस्था को जिम्मेवार बताता है | तो कोई फिल्म को bollywood  को तो कोई , कपडे पहनने के तरीको को तो, कोई western सोच को ,तो कोई आज के fashion को  और तो और कोई स्त्री  को ही जिम्मेवार बता देता है |

ये सब देखने के बाद मेरे मन भी यही सवाल कोंध रहा था आखिर कौन  जिम्मेवार है | कब तक ऐसा चलता रहेगा | अब तो लोगों को यही लगता है की ये तो हर दिन के घटना है | हम क्या कर सकते है | और लोग अपने काम में लग जाते है | लोग तब तक जागने के लिए तैयार नहीं है | जब तक ये आग उनके घर के चौकट न लाँघ दे | लेकिन तब भी आप कुछ नहीं कर सकते | क्यों की जिनके साथ हुआ उनके घरवाले भी कुछ नहीं कर पाये तो आप भी भ्रम मत पालो की आप होने के बाद कुछ कर लीजिए गा , कुछ नहीं होने वाला है |

मैंने बहुत लोगों से पूछा RAPE का क्या हल है आपके समझ से क्या करना चाहिए ?

अलग अलग लोगो को अलग अलग राय था किसी  ने कहा : उसको फांसी के सजा मिलना चाहिए | , उसको बीच रास्ते पर जला देना चाहिए ताकि आगे डर से कोई भी ऐसा करने से पहले सोचे , बीच सड़क पर गोली मर देना चाहिए , उसके गुप्तांग काट देना चाहिए ताकि उसका सारा गर्मी ही निकल जाये , जगह जगह cctv फुटेज लगाना चाहिए , इस तरह तरह अलग अलग लोगों की अलग -अलग राय थी

फिर मैंने पूछा ये सब करेगा कौन तो लोगों का जबाब था

सरकार करेगा , पुलिस करेगा और कौन करेगा |

लेकिन हमारा संविधान इसकी इज़ाज़त नहीं देता है फिर कैसे होगा | संविधान के हिसाब से जो आरोपी है उसको भी एक बार अपना  पक्ष रखने का अधिकार है , और फिर matter कोर्ट में चलता रहता है , तारीख पर तारीख ……… चलता रहता है फिर सभी को पता है जब तक न्याय मिलता है , तब तक सब कुछ ख़त्म होगया रहता है , ऐसा न्याय का क्या करना और उसके भरोसे रहना है मूर्खता है  

तो अब इसका हल क्या है ?

हमने बहुत कैंडल मार्च निकाला , अब ज़रूरत है अपने अंदर के प्रकाश को जगाने का , आपको क्या लगता है जिसने rape किया वो किसी कैंडल मार्च में शामिल नहीं हुआ होगा , मगर उसके बाद भी वो ऐसे घटना को क्यों अंजाम दिया | आपके क्या लगता जो लोग कैंडल मार्च में शामिल होते है | उनका औरत के प्रति नजरिया में बदलाव आ जाता है |

 मुझे तो नहीं लगता यही बदलाव होगया होता तो फिर ऐसे घटना होती ही नहीं | बहार तो छोड़िए साहब आज तो घर में भी ऐसे घटना क्यों हो रही है , आखिर अच्छे – खासे स्कूल , कॉलेज के प्रोफेसर भी जो की बहुत सारे  कैंडल मार्च में शामिल हुए होंगे  , जो लोगों को पढ़ना सिखाते है वो तो पड़े लिखे  विद्वान है , लेकिन आज उनके agains भी  लोग कैंडल मार्च क्यों निकाल रहें है | आखिर इनसब का कारन क्या है ?

  कोई भी इन घटना में शामिल कैसे हो जाता है | इस सब का कारन हमारे अंदर बैठा हैवानियत है जो जब किसी भी स्त्री को अकेले देखता है तो जाग जाता है | हमें इसे काबू करना सीखना होगा | नहीं तो कभी भी कोई भी इस तरह की क्राइम को अंजाम दे सकता है |

तो आखिर इसका जिम्मेवार हमसब है | एक स्वर में पुरे देश को बोलना होगा है | हाँ हम है जिम्मेवार क्युकीं हमारे भाई , पिता , बेटा , दोस्त , हमारे साथ काम करनेवाला या हमारा कोई भी रिश्तेदार हो| जो इस तरह के घटना को अंजाम दिया है या इस में शामिल है  उसके लिए  कही न कही हम जिम्मेवार  है | आपके क्या लगता है जिम्मेवार है या नहीं जोर से बोलिये। ………

तो अब करना क्या है | आप ज्यादा मत सोचे में पूरी तैयारी कर के आया हूँ | बस आपको फॉलो करना है :

आपको अपने पुरे परिवार के साथ मिलकर इस शपथ को जोर जोर से पड़ना है | ताकि आप इसकी एक एक बात को अंदर तक पहुँचा सके | और अपने पुरे परिवार( स्पेशली पुरुष ) से वचन भी ले के इसको जिंदगी के हर कदम पर पालन भी करेंगे | तो ये रहा आपका शपथ :-

“हम आज अपने पुरे परिवार के सामने यह शपथ लेता हूँ की , हम स्त्री का सम्मान करेंगे |

हम जिस स्त्री के साथ जो रिश्ते में है , उसका और उस रिश्ते का पूरा सम्मान करेंगे |

अकेली स्त्री हमसब की जिम्मेवारी है ना की मौका , हम उसके साथ ना गलत करेंगे और ना गलत होने देंगे

हम भारत की संस्कीर्ति और सभ्यता का पूरी निष्ठा से पालन  करेंगे  | “

                             #जय भारती , भारत माता की जय #

दोस्तों हमें उम्मीद है आप ऐसा जरूर करेंगे | और देश को एक बहुत बड़ी मानसिक बीमारी  rape से बहार निकालने में अपना योगदान देंगे |हमें आशा है की  अपने परिवार का शपथ ग्रहण का वीडियो भी बनायेंगे और मेरे साथ ज़रूर शेयर करेंगे | तथा इस massage को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करें की लोग हर जगह घर , गांव , ऑफिस  में भी इस शपथ को पढ़े और खुद से एक वादा करे और जीवन-भर उसका निर्वाह करे |

जय हिन्द

इन्हें भी पढ़े

जीवन में मित्र का महत्त्व और सच्चे मित्र की पहचान

रक्षाबंधन भाई -बहन के रिश्ते की पवित्रता और आधुनिकरण का प्रभाव

अकेलापन श्राप या वरदान

Similar Posts

9 Comments

  1. bahut hi jabardast post hi sir salam hai apke soch ko. sach me ye soch ko pura desh me lagu karne ka jarurat hai. bharat mata ki jay.

  2. समाज के ज्वलंत मुद्दों पर बेहतरीन विचार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *