जाने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुडी 15 रोचक तत्व और महान विचार

Spread the love
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

“जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी “

अर्थात जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है | ये बात भगवान श्री नाम ने जननी और जन्मभूमि के बड़े में कहा था | इस सृष्टि की कल्पना नारी के बिना संभव ही नहीं था | इसलिए ब्रम्हा जी की पहली रचना नारी ही थी | भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं |

आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर हम  विश्व महिला दिवस के बाड़े में कुछ रोचक तत्व आपके साथ साझा कर रहा हूँ |

1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सबसे पहले अमेरिका के न्यूयार्क शहर में सोशलिस्ट पार्टी ने 28 फरवरी 1909 को मनाया था।

2. महिला दिवस को मनाने का सुझाव भी एक महिला का ही था, जिनका नाम क्लारा जेटकिन (Clara Zetkin) था।

3. सन 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। जिसमें क्लारा जेटकिन ने कॉन्फ्रेंस में पहली बार इंटरनेशनल वुमेन्स डे मनाने का सुझाव दिया था। उस कॉन्फ्रेंस में 17 देशों की तकरीबन 100 महिलाएं शामिल हुई थीं और उन सभी महिलाओं ने क्लारा के इस सुझाव का समर्थन किया। तभी से पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा।

4. सबसे पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।

5. शुरूआत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल फरवरी के आखिरी रविवार को मनाया जाता था।

6. सन 1917 की बोल्शेविक क्रांति के दौरान रूस की महिलाओं ने सम्राट निकोलस के खिलाफ हड़ताल करने का फैसला किया। महिलाओं ने ये हड़ताल वोट देने की मांग को लेकर शुरू की थी। इस हड़ताल के असर को देखते हुए मौजूदा सम्राट ने सत्ता छोड़ दी और अन्तरिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने के अधिकार दे दिया। जिस दिन रूस की महिलाओं ने हड़ताल शुरू की थी। उस दिन ग्रेगेरियन कैलैंडर के अनुसार 8 मार्च की तारीख थी।

7. तभी से हर साल 8 मार्च (8 March) को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के रूप में मनाया जाने लगा।

8. बैंगनी रंग को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के प्रतिक के रूप में माना जाता है |

9. वर्ष 1975 में पहली बार अन्‍तर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) को यूनाइटेड नेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया |

10. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को छुट्टी दी जाती है। अफगानिस्तान, क्यूबा, वियतनाम, युगांडा, कंबोडिया, रूस, बेलरूस और यूक्रेन कुछ ऐसे देश हैं जहां 8 मार्च को आधिकारिक छुट्टी होती है।

11. विश्व महिला दिवस के दिन विभिन्न महिला संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम जैसे प्रदर्शनी, महिला परेड, बैनर आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

12. विश्व महिला दिवस एक खास थीम का इस्तेमाल कर हर वर्ष मनाया जाता है।

13.  इस दिन पुरुषों द्वारा अपनी महिला सम्बन्धियों यथा माता, बहिन, पत्नी एवं पुत्री आदि को उपहार देने का भी चलन हो गया है।

14. इस दिन, महिलाओं के प्रेम, त्याग, आत्मविश्वास एवं समाज के प्रति उनके बलिदान के लिए उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया जाता है।

15. इस साल की थीम “वुमेन इन लीडरशिप: अचिविंग एन इक्वल फ्यूचर इन ए कोविड-19 वर्ल्ड” है |

महिला के बाड़े में महान विचार – Best thought about women’s in Hindi

1.महिलाओं के सशक्तीकरण से ज्यादा प्रभावी विकास का कोई साधन नहीं है.  – कोफी अन्नान

2.एक पुरुष को शिक्षित करें तो आप एक इंसान को शिक्षित करेंगे. एक महिला को शिक्षित करें तो आप एक पीढ़ी को शिक्षित करते हैं.  – महात्मा गांधी

3.कुछ सच्ची, ईमानदार और ऊर्जावान महिलाएं, जितना कोई भीड़ एक सदी में कर सकती है उसके मुकाबले एक वर्ष में कर सकती हैं. – स्वामी विवेकानंद

4.महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार हैं.  – हैरिएट बीचर स्टो

5.एक महिला पूर्ण चक्र है. उसके भीतर सृजन, पोषण और परिवर्तन करने की असाधारण शक्ति है.  – डाईने मैरीचाइल्ड

6.पुरुषों की तरह महिलाओं को भी असंभव को संभव करने की कोशिश करनी चाहिए. यदि वो ऐसा करने में असफल हो, तो उनकी विफलता दूसरों के लिए एक चुनौती होनी चाहिए.  –  एमेलिया ईयरहर्ट

7.किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती हैं. – बी आर अम्बेडकर

निष्कर्ष :

महिला दिवस मानाने का उदेश्य सिर्फ महिला को आत्मनिर्भर बनाना और उसे सम्मान देना ही नहीं है , बल्कि पुरुषों के नजरिये में महिला के प्रति बदलाव भी एक बहुत बड़ा कारण है | हमें अपने आस -पास के महिला का सम्मान करना चाहिए और उसके कार्यों को सराहना चाहिए , तभी एक महिला के अंदर विश्वास पैदा होता है | इसलिए इस साल के महिला दिवस पर आप कुछ उपहार दे या न दें लेकिन उनके कार्यों का प्रशंसा जरुरु करें |

आशा करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा | यदि पोस्ट पसंद आया तो इसे दुसरो के साथ भी साझा करें | पुरे पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद

जय हिन्द

ये भी पढ़े

विश्व हार्ट दिवस पर जाने हार्ट से जुड़ी 35 रोचक तत्व

जीकरण पर एक मज़ेदार निजी विचार

अच्छी स्वास्थ के लिए कॉफी या चाय

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *