जाने भारतीय एयरफोर्स के interesting facts

Spread the love

नभ:स्पृशं   दीप्तमनेकवर्णं   व्यात्ताननं    दीप्तविशालनेत्रम्      ।

दृष्ट्वा    हि   त्वां   प्रव्यथितान्तरात्मा   धृतिं    न   विन्दामि   शमं   च   विष्णो   ।।

हे विष्णो, आकाश को स्पर्श करने वाले, देदीप्यमान, अनेक वर्णों से युक्त तथा फैलाए हुए मुख और प्रकाशमान विशाल नेत्रों से युक्त आपको देखकर भयभीत अन्तःकरण वाला मैं धीरज और शांति नहीं पाता हूं।   -श्रीमद भागवदगीता

भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य या मोटो इसी चौपाई से लिया गया है | यह चौपाई गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है और यह महाभारत के महायुद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र की युद्धभूमि में भगवान श्री क्रष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है। भगवान श्री क्रष्ण, अर्जुन को अपना विराट रूप दिखा रहे हैं और भगवान का यह विराट रूप आकाश तक व्याप्त है जो अर्जुन के मन में भय और आत्म-नियंत्रण में कमी उत्पन्न कर रहा है। इसी प्रकार भारतीय वायु सेना राष्ट्र की रक्षा में अंतरिक्ष शक्ति का प्रयोग करते हुए शत्रुओ का दमन करने का लक्ष्य करती है।

नभ:स्पृशं दीप्तम

इसका हिंदी अर्थ ” जीत के साथ आकाश छुओ ” और इंग्लिश में ” Touch the Sky with Glory “

अब तो हमरा नया जनरेशन भी भारतीय एयरफोर्स का शौर्य और पराक्रम देख चूका है | पाकिस्तान पर एयर-स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन सभी को याद है | राफेल का भारतीय एयरफोर्स में शामिल होना ये एयरफोर्स के उत्साह को कई गुना बड़ा चूका है |

आप समझ ही गए होंगे कि आज का हमरा पोस्ट भारतीय एयरफोर्स पर based है |  इस पोस्ट में मैं आपको भारतीय एयरफोर्स के interesting facts बताने वला हूँ |

1. इंडियन एयरफोर्स अमेरिका, चीन, और रूस के बाद दुनियाँ कि चौथी सबसे बड़ी और ताकतवर सेना है |

2. 8 अक्टूबर, 1932 को आधिकारिक तौर पर इंडियन एयरफोर्स की स्थापना हुआ , शुरुआत में भारतीय वायु सेना के पास सिर्फ चार एयरक्राफ्ट (वेस्टलैंड वापिती बाइप्लेन) ही थे। इन्हें छह प्रशिक्षित ऑफिसर  और 19 जवान संभाला करते थे। लेकिन आज भारतीय वायु सेना में लगभग 1,70,000 जवान है और 1467 लड़ाकू विमान है। जिनमें 616 लड़ाकू विमान, 359 हेलीकॉप्टर, 33 अटैक हेलीकॉप्टर और 182 एयरक्राफ्ट है

3. द्वितीय विश्व युद्ध में उपलब्धियों के चलते वायु सेना को मार्च 1945 में रॉयल टाइटल दिया गया।

4.वर्ष 1946 रॉयल भारतीय वायु सेना (RIAF) को अपनी पहली ट्रांसपोर्ट यूनिट मिली।

5. भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौरान RIAF के पास पांच स्कॉड्रोन्स थीं।

6. वर्ष 1950 में गणराज्य बनने के बाद भारत सरकार ने भारतीय वायु सेना के नाम में से रॉयल टाइटल हटा दिया।

7. ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस और ऑपरेशन पूमालई भारतीय वायु सेना के प्रमुख अभियान हैं जिनसे दुनिया वाकिफ है।

8. वायुसेना ध्वज, वायुसेना निशान से अलग नीले रंग का है जिसके पहले एक चौथाई भाग में राष्‍ट्रीय ध्वज बना हुआ है। मध्य भाग में राष्‍ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों (केसरिया, श्वेत और हरा) से बना एक वृत्त है। यह ध्वज 1951 में अपनाया गया।

9. भारतीय वायु सेना की पूरे देश मे पांच कमानें है। जिसमें नई दिल्ली में पश्चिमी कमान, इलाहाबाद में केंद्रीय (मध्य) कमान, शिलांग में पूर्वी कमान, जोधपुर में दक्षिणी-पश्चिमी कमान और तिरुअनंतपुरम में दक्षिणी कमान स्थित है।

10. एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी वायुसेना के पहले भारतीय चीफ ऑफ स्‍टाफ थे.,

11. Indian Air Force भारतीय वायुसेना का LOGO 1933 से अब तक चार बार बदला जा चूका है | 1947 से 1950 तक अशोक चक्र को ही बतौर LOGO इस्तेमाल किया जाता था |

12. Marshall भारतीय वायुसेना की हासिल की जानेवाली सबसे उची मानद उपाधि है जो भारतीय थल सेना के Field Marshall के समान होती है | अर्जन सिंह एक मात्र वायुसेना ऑफिसर है जिन्हें यह मानद उपाधि दी गयी है |

13. देश के अलावा वायु सेना के बेस देश विदेशो में भी है जो अपने अप में एक बड़ी उपलब्धि है वायु सेना का विदेशी बेस तजाकिस्तान के फरखोर में है |

14. फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सेखो वायु सेना के इकलौते सदस्य है जिन्हें 1971 के भारत पाक युद्ध में अदम्य साहस के लिए परम वीर चक्र से नवाजा गया था |

15. सियाचीन ग्लेशियर का एयरफोर्स स्टेशन भारतीय वायु सेना का सबसे ऊँचा एयरफोर्स स्टेशन है जो 22,000 फुट की उंचाई पर स्थित है |

16. भारतीय वायुसेना द्वारा उड़ाया जाने वाला पहला हेलीकाप्टर “सिकासर्की” था जिसका उपयोग 1954 से 1966 के बीच किया गया था |

17. सितंबर 2009 में भारतीय वायुसेना में एक ख़ास तरह का ऑपरेशन बनाया गया, इन्हें गरूड़ कमांडो के नाम से जाना जाता है। गरूड़ कमांडो फोर्स में लगभग 1500 कमांडोज हैं। यह फोर्स दुश्मन के द्वारा छुपा कर रखे गए हथियारों को खोजने, रेस्क्यू ऑपरेशन, मिसाइल पर नज़र रखने आदि जैसे खतरनाक ऑपरेशन को अंजाम देने का काम करती है।

18. भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी सक्रिय हिसा रही है।

19. भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में भारत के राष्ट्रपति कार्य करते हैं|

20. सबसे पहली बार भारतीय वायु सेना में महिलाओं को 1990 में चॉपर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ाने वाले दल में शामिल किया गया था|

21.  वायु सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है|

22. वर्तमान में एयर चीफ़ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया, वायु सेना अध्यक्ष है |

23. IAF के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, गाजियाबाद के पास स्थित एशिया में सबसे बड़ा और दुनिया में 8 वां सबसे बड़ा एयरफोर्स स्टेशन है |

24. IAF ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई के दौरान 40 से अधिक APCs, 29 पाकिस्तानी टैंकों और एक रेलवे ट्रेन को नष्ट कर दिया।

25. फ्लाइट इंटरनेशनल के अनुसार, भारतीय वायु सेना की सेवा में राफेल ,Su-30MKI, जगुआर, मिराज -2000, अपाचे और चिनूक सहित लगभग 1,722  विमान हैं।

26. इंडियन एयरफोर्स को राफेल कॉम्बैट जेट का पहला बड़ा शामिल हो चूका है राफेल भारतीय एयरफोर्स का सबसे घातक और आधुनिक फाइटर जेट है | जिसकी क्षमता चाइनीज़ जे-20 और पाकिस्तान के फ-16 से कही ज्यादा है

27. राफेल दो इंजन वाला फाइटर है, ये कई हथियार को एक साथ लेके उड़ सकता है यँहा तक कि ये परमाणु हथियार को भी लेके उड़ान भर सकता है

28. फ्लाइट लेफ्टिनेंट अवनि चतुर्वेदी , फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली तीन महिला पायलट बनी |

जय हिन्द जय भारत

इन्हें भी पढ़े

विश्व हार्ट दिवस पर जाने हार्ट से जुड़ी 35 रोचक तत्व

निजीकरण पर एक मज़ेदार निजी विचार

जीवन में मित्र का महत्त्व और सच्चे मित्र की पहचान

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *