पर्यावरण संरक्षण के लिए Best Quote

Spread the love
पर्यावरण संरक्षण

5 जून को विश्वभर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. पर्यावरण दिवस को मनाने का मकसद धरती पर बढ़ रहे प्रदुषण और ग्लोबलवार्मिंग को रोकना है. पर्यावरण दिवस लोगों को जागरुक करने के लिए मनाया जाता है. भारत समेत पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. पर्यावरण दिवस को हर साल एक नए थीम के साथ मनाया जाता है. पत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस किसी खास मुद्दे पर होता है इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैं भी  पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण के लिए लिए प्रेरित करने वाले quote का कलेक्शन लेके आया हूँ ,जो आपको अपने धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करेगी |

1. “पर्यावरण वो हर एक चीज है जो मैं नहीं हूँ ।” – अल्बर्ट आइंस्टीन

2. “मैं ईश्वर को प्रकृति में, जानवरों में, पक्षियों में और पर्यावरण में पा सकता हूँ ।” – पैट बकले

3. “मनुष्य अभी भी इस दुनिया का सबसे बड़ा चमत्कार है और इस धरती की सबसे बड़ी समस्या भी ।” – सारनॉफ, अमेरिकी बिजनेसमैन

4. “ये धरती मर रही है क्योंकि मानवजाति इसे नष्ट कर रही हैं, लेकिन यदि पृथ्वी मरती है तो तुम भी मरते हो ।” – आर्थर टोफटे, अमेरिकी लेखक

5. “प्रकृति में गहराई से देखना शुरू करो, तुम्हें समझ आएगा कि सब कुछ कितना अच्छा है ।” – आइन्स्टाइन

6. “अफसोस की बात है, जंगल की तुलना में रेगिस्तान बनाना कहीं आसान होता है ।” – जेम्स लवलॉक

7. “जिनको  इस पृथ्वी से प्यार है, जो इसे सुनना चाहते हैं उनके लिए धरती के पास अपरम्पार मधुर संगीत है ।” – सिडनी शेल्डन

8. “पेड़ एक तरह से सुनने के लिए, तैयार स्वर्ग से बात करने के लिए पृथ्वी का कभी न खत्म होने वाला  प्रयास है ।” – रवीन्द्रनाथ टैगोर

9. “हमारा कोई समाज नहीं होगा अगर हम पर्यावरण को नष्ट करते हैं ।” – मार्गरेट मीड

10. पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रुरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है , लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं.- महात्मा गाँधी

11. पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं. – चीफ सीयेटेल

12.  ये सिर्फ “हमारी” दुनिया नहीं है. –मारिओ स्टिंगर

13. हमें यह ग्रह हमारे पूर्वजों से उत्तराधिकार में नहीं मिला, ये हमें  अपने बच्चों से उधार में मिला है.-  अमेरिकी कहावत

14. हवा और पानी , जंगल और जानवर को बचाने वाली योजनाएं दरअसल इंसान को बचाने की योजनाएं हैं। –  स्टीवर्ट उडैल

15. जलवायु परिवर्तन एक भयानक समस्या है, और इसे पूरी तरह से हल करने की आवश्यकता है। यह एक बहुत बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। – बिल गेट्स

16.  भविष्य या तो हरा होगा या तो होगा ही नहीं।- बॉब ब्राउन

17. खुदा का शुक्र है कि इंसान उड़ नहीं सकते, और आसमान और धरती दोनों को ही बर्वाद नहीं कर सकते। : –  हेनरी डेविड थॉरो

18. मानवजाति ने शायद पहले के कुल मानव इतिहास की तुलना में  २० वीं सदी में पृथ्वी को अधिक नुकसान  पहुँचाया है। –  जैक्स यवेस कॉस्ट्यो

19. पक्षी पर्यावरण के संकेतक हैं। यदि वे खतरे में हैं तो हम जानते हैं कि हम भी जल्द ही खतरे में होंगे। –  रोजर टोरी पीटरसन

20. हो सकता है आप मतदाताओं को बेवकूफ बना लें पर आप वातावरण को बेवकूफ नहीं बना सकते। – डोनेला मेडोज्

21.  मैं टैक्स का विरोधी हूँ , लेकिन मैं कार्बन टैक्स का समर्थन करता हूँ।-  एलोन मस्क

22. आर्थिक लाभ के लिए वर्षावन नष्ट करना कोई भोजन पकाने के लिए किसी रेनेसेन्स पेंटिंग को जलाने की तरह है। – विल्सन

23. यह भयावह है कि पर्यावरण बचाने के लिए हमें अपनी ही सरकार से लड़ना पड़ता है। ~ एनसेल एडम्स

24. सागर में हर एक बूँद मायने रखती है। ~ योको ओनो

25. हवा और पानी, जंगल और जानवर को बचाने वाली योजनाएं दरअसल इंसान को बचाने की योजनाएं हैं। ~ स्टीवर्ट उडैल

26. यदि मधुमक्खी पृथिवी के मुख से गायब हो गयी तो इंसानो के पास जीवित रहने के लिए बस चार साल बचेंगे। ~ मौरिस मेटरलिंक

27. एक देश जो अपनी मिटटी को नष्ट कर देता है वह खुद को नष्ट कर लेता है। जंगल हमारी भूमि के फेफड़े हैं, वे हमारी हवा को शुद्ध करते हैं और लोगों को नयी ताकत देते हैं। ~ फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट

28. मैं खुश हूँ कि मैं ऐसे भविष्य में युवा नहीं होऊंगा जिसमे जंगल ना हों। ~ आल्डो लियोपोल्ड

29. कभी संशय न करो कि विचारशील, प्रतिबद्ध नागरिकों का एक छोटा सा समूह दुनिया बदल सकता है; दरअसल, केवल यही है जिसने कभी कुछ बदला है। ~ मार्गरेट मीड

30. पृथ्वी हमारी नहीं हम पृथ्वी के हैं। ~ चीफ सीयेटेल

31. “हमारी सुरक्षा, हमारी अर्थव्यवस्था और हमारे ग्रह के लिए बदलाव लाने का हममें साहस और प्रतिबद्धता होनी चाहिए।” ~ बराक ओबामा

32. “प्रकृति को बुरा-भला न कहो। उसने अपना कर्तव्य पूरा किया, तुम अपना करो।” – मिल्टन

33. “हमारा पर्यावरण हमारे रवैये और अपेक्षाओं का आइना होता है।”- अर्ल नाइटेंगल

34. हम चाहे कहीं भी रहे, पर्यावरण की देखभाल करना हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। छोटे स्तर पर काम शुरू करें। दस या बीस मित्रों के साथ पृथ्वी दिवस मनाएं। अगले वर्ष यह बहुत बड़ा समूह हो जाएगा और उसके बाद यह जागरूकता विश्व भर में फैल जायेगी।~ पृथ्वी दिवस

35. हम चाहे कहीं भी रहे, पर्यावरण की देखभाल करना हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। छोटे स्तर पर काम शुरू करें। दस या बीस मित्रों के साथ पृथ्वी दिवस मनाएं। अगले वर्ष यह बहुत बड़ा समूह हो जाएगा और उसके बाद यह जागरूकता विश्व भर में फैल जायेगी। – अननोन लेखक

36. खेतों में शहर बसाना, कारखाना लगाना बंद करो। –अननोन लेखक

37. हमारा स्वास्थ्य हमारे पर्यावरण की स्वच्छता पर निर्भर करता है। लिहाजा पर्यावरण के संसाधन या घटक जितने स्वच्छ व निर्मल होंगे, उतना ही हमारा शरीर तथा मन स्वच्छ तथा स्वस्थ होगा। – World Environment Day Staus 2020

38. आज पर्यावरण दिवस के मौके पर चलो हम सब ये शपथ ले कि अपने पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। हम जल प्रदुषण, वायु प्रदूषण, भूमि प्रदुषण, ध्वनि प्रदुषण और न जाने कितने तरह के प्रदूषण नियंत्रण करेंगे। हम अपनी पृथ्वी को जीवन के लिए बेहतर बनाए रखेंगे। हम कागज और जल को बचा कर रखेंगे। – World Environment Day Staus 2020

39. पुराणों में एक वृक्ष को दस पुत्रों के समान बताया गया है। यानि जितना पुण्य दस पुत्रों को उत्पन्न करने पर होता है उतना ही पुण्य एक वृक्ष लगाने पर होता है। इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आओ एक पेड़ लगाकर प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें.- पुराण

40. प्रकृति हमारी माँ है जो सभी कुछ अपने बच्चों को अर्पण कर देती है। फिर हमारी भी तो जिम्मेदारी है कि हम अपनी माँ के लिए ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न कि वो सर्वत्र शुभ देखें और गर्व करें – अननोन लेखक

41. वनों के कटने से हमारी जलवायु बदल रही है। लोगों और प्राकृतिक दुनिया को नुकसान पहुंच रहा है। हमें इस प्रवृत्ति को उलटना चाहिए और हम यह कर सकते हैं। – जैन गुडॉल

42. यह धरती हमारी माँ हैं। हम इसे नुकसान पहुंचाते है फिर भी यह हमसे प्यार करेगी।– अज्ञात लेखक

43. मुझे लगता है कि पर्यावरण को हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की श्रेणी में रखा जाना चाहिए। हमारे संसाधनों की रक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी विदेशों में रक्षा। अन्यथा बचाव करने के लिए क्या है?  – रॉबर्ट रेडफोर्ड

44. प्रकृति हमारे लिए एक पेंटिंग है, दिन-प्रतिदिन, अनंत सौंदर्य की तस्वीरें।– जॉन रस्किन

45. कोई आज छाया में बैठा है क्योंकि किसी ने बहुत पहले एक पेड़ लगाया था।– वॉरेन बफेट

46. हमारे ग्रह के लिए सबसे बड़ा खतरा प्रकृति का विनाश है और साथ ही कीमती वन्यजीवों का नुकसान भी है। – इरविन

47. हम भूल गए हैं कि अच्छे मेहमान कैसे बनें, पृथ्वी पर हल्के ढंग से कैसे चलें जैसा कि इसके अन्य प्राणी करते हैं।– बारबरा वार्ड

48. हमें अपने बच्चों के बच्चों को स्वस्थ स्थान प्रदान करने के लिए पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। – अज्ञात लेखक

49. क्योंकि हम भविष्य की पीढ़ियों के बारे में नहीं सोचते हैं, पर वे हमें कभी नहीं भूलेंगे। – हेनरिक टिककन

50. कल्पना कीजिये की पेड़ों पर वाईफ़ाई लगने लगे तो हम सभी पेड़ लगाने लगेंगे। पर यह बहुत बुरा है की पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं जिससे हम सांस लेते हैं। – अज्ञात लेखक

51. दुनिया को बनाने वाले लोगों के बारे में लड़ना बंद करो और उन लोगों के खिलाफ लड़ना शुरू करो जो इसे नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। – अज्ञात लेखक

52. प्रकृति हमारा खजाना है, इसे बचाने में मदद करें। – अज्ञात लेखक

53. पर्यावरण और अर्थव्यवस्था वास्तव में एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यदि हम पर्यावरण को बनाए नहीं रख सकते हैं, तो हम अपने आप को बनाए नहीं रख सकते हैं। – वांगारी मथाई

54. हम अपने लालच और मूर्खता से खुद को नष्ट करने के खतरे में हैं। हम एक छोटे और तेजी से प्रदूषित और भीड़भाड़ वाले ग्रह पर खुद को अंदर की ओर नहीं देख सकते हैं। – स्टीफन हॉकिंग

55. हमें पानी की कीमत तब तक नहीं समझ आ सकती जब तक कुआ सूख नहीं जाता। – थॉमस फुलर

56. क्या आप वास्तव में यह सोचते हैं की पैसे गिनने की तुलना में आपके द्वारा सांस लेना कम महत्वपूर्ण है। – अज्ञात लेखक

57. पेड़ लगाने का सबसे अच्छा समय बीस साल पहले था। दूसरा सबसे अच्छा समय अब है। –चीनी नीतिवचन

58. हमारे ग्रह के लिए सबसे बड़ा खतरा यह विश्वास है कि कोई और इसे बचाने आयेगा। – रॉबर्ट स्वान

59. इन पेड़ों के लिये भगवान ध्यान देता है, इन्हें सूखे, बीमारी, हिम्स्खलन और एक हजार तूफानों और बाढ़ से बचाता है। लेकिन वो इन्हें बेवकूफों से नहीं बचा सकता। –जॉन मुइर

60. मैं सोचता हूँ कि सरकार को अपने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं में पर्यावरण को सबसे ऊपर की ओर खिसकाना चाहिये। –ब्रॉयन मुलरोनी

61. अच्छे जल और हवा में एक प्रवाह लें; और प्रकृति के जीवंत युवा में आप इसे खुद से नया कर सकते हैं। शांति से जायें, अकेले; आपका कोई नुकसान नहीं होगा। –जॉन मुइर

62. भूमि के साथ सौहार्द एक दोस्त के सौहार्द जैसा है; आप उसके दायें हाथ को प्यार करें और बांये हाथ को काट नहीं सकते। –एल्डो लियोपोल्ड

63. लोग अपने पर्यावरण को दोषी ठहराते हैं। इसमें केवल एक व्यक्ति को दोषी ठहराना है- और केवल एक- वो खुद। –रॉबर्ट कॉलियर

64. पर्यावरण है प्रकृति का दिया गया वरदान, इसकी रक्षा कर पाओ जीवन का अमरदान – अज्ञात लेखक

65. “अब बोलेगी चिड़िया डाली-डाली, पहले फैलाओ चारों तरफ हरियाली – एक पर्यावरवादी

66. “पर्यावरण की करो रक्षा, बच्चो को पहले ये शिक्षा। – अज्ञात लेखक

67. जो करे पर्यावरण का सम्मान, वही है सच्चा इंसान।- अज्ञात लेखक

68. “प्रकृति की देखभाल और इसकी सुंदरता बनाये रखना हमारा फर्ज है, जैसे अपनी माँ के लिए हमारा फर्ज होता है।” – अज्ञात लेखक

69. “पेड़ पृथ्वी पर बोलने का और स्वर्ग को सुनने का अंतहीन प्रयास हैं।” – अज्ञात लेखक

70. “बस जीना पर्याप्त नहीं है… जीवन में धूप (आनंद) , स्वतंत्रता और थोड़े फूल भी होने चाहिए।” – अज्ञात लेखक

71. यह हम सभी की सामूहिक और व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है की हम जिस पृथ्वी पर रहते हैं, उसे बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के लिए प्रयास करते रहें  – दलाई लामा

72. ये समय इलेक्ट्रिक कारों के लिए बहुत उपयुक्त है – वास्तव में ये समय ज्यादा ज़रूरी है। – कार्लोस घोसन

73. एक दो एक दो, पेड़ काटना छोड़ दो.- अज्ञात लेखक

74. पर्यावरण की करोगे रक्षा, धरती की होगी सुरक्षा! – अज्ञात लेखक

75. पेड़ पौधे हैं धरती की जान और पशु-पक्षी हैं धरती की शान – अज्ञात लेखक

76. “धरती मेरी माँ है और धरती का रक्षा करना हमारा परम कर्त्तव्य है ” – नरेंद्र मोदी

जय हिन्द

भारत के स्वास्थ्यवर्धन : डॉ हर्षवर्धन

पढ़िए जंगल के इनसाइक्लोपीडिया के बाड़े में

स्वामी विवेकानंद के 22 सर्वश्रेष्ठ विचार

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *