मखाना ड्राई फ्रूटस, सब्जी या अल्पहार

Spread the love
मखाना

आज मैं आपको एक ऐसे बीज के बाड़े में बताने वाला हूँ | जिसे कोई ड्राई फ्रूटस तो, कोई सब्जी |  कोई अल्पहार के रूप में तो कोई उपवास में फलहार के रूप में इसका उपयोग करता है | ये बीज जितना ज्यादा हल्का होता है, हमारे शरीर के लिए उतना ही ताकतवर होता है | इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व पाया जाता है | इस बीज को ” मखाना या फूल मखाना ” के नाम से जाना जाता है

तो आज का हमारा पोस्ट मखाना के ऊपर आधारित है| इस पोस्ट में आप जानेंगे कि मखाना क्या है इसके फायदे , नामांकरण और इसके उपयोग के बाड़े में | मखाना में बाड़े में जानने के लिए पूरा पोस्ट जरूर पढ़े |

मखाना क्या होता है ?- what is makhana in Hindi

यह एक प्रकार का बीज है जिसे फॉक्ट नट या कमल का बीज कहा जाता है | जो प्राचीन काल से हमारे धार्मिक संस्कृति में भोज्य पदार्थ के रूप में उपयोग किया जाता है | हमारे ऋषि-मुनि मखाना का उपयोग अपने भूख को मिटाने के लिए करते थे | इसका उपयोग आयुर्वेदिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है |

यह पानी में उपजता है इसका पौधा कांटेदार और कमल के सामान होता है | इसके पत्ते कमल के सामान, गोलाकार होता है, जो ऊपर से हरे और अंदर से लाल और बैंगनी होता है | इसके फल गोलाकार और मुलायम स्पंज के सामान होता है |

मखाना का खेती कहाँ होता है ? – Where is Makhana Cultivated In Hindi

मखाना का खेती

भारत में इसका खेती मुख्य रूप से बिहार और जम्मू -कश्मीर में होता है | देश में उत्पादित मखाना का 80 % मखाना बिहार के मिथलांचल में होता है | इसे तालाब और झील में उपजाया जाता है | इसके लिए पानी का शांत होना अनिवार्य है | इसमें किसी भी तरह के केमिकल और फ़र्टिलाइज़र का उपयोग नहीं किया जाट है | यह एक आर्गेनिक फ़ूड है |

भारत के आलावा इसकी खेती चीन , जापान , रूस और कोरिया में किया जाता है |

फूल-मखाना का इतिहास और नामांकरण ?- History and name of Makhana

मखाना का वानस्पतिक नाम Euryale ferox salisb (यूराइआली फैरॉक्स सलिसब ) Syn-Euryale indica Planch है, और यह Nymphaeaceae (निम्फिएसी) कुल का है। मखाना को दुनिया भर के अलग -अलग भाषा में अलग -अलग नाम से जाना जाता है |

मखाना के नामांकरण : – Name of Makhana in other language in Hindi

Sanskrit– मखान्न, पद्मबीजाभ, पानीयफल, अंकलोड्य;

Hindi– मखाना, मखान्ना;

English -गोरगोन फ्रूट (Gorgon fruits), प्रिकली वाटर लिलि (Prickly water lily), Fox nut (फॉक्स नट)

Oriya– कंटपद्मा (Kantpadma);

Urdu– मखाना (Makhana);

Bengali– माखाना (Makhana);

Gujarati– मखाणा (Makhana);

Telugu– मेल्लुनिपदममु (Mellunipadmamu);

Nepali– मख्ना (Makhna);

Punjabi– जवेर (Jeweir);

Marathi – मखणे (Makhane), मखाणे (Makhane);

Malayalam– सीवसट (Sivsat);

Manipuri– थान्गजिन्ग (Thangjing)

Arabic– मखाना लवाह (Makhana lawah);

Persian-मुकरेष (Mukhresh), मुखरेह (Mukhareh)

मखाना का उपयोग : – Use of Makhana in Hindi

इसका उपयोग बहुत तरीके से किया जाता है | तो चलये मखाने के कुछ प्रशिद्ध तरीके को देखते है :

1. भूंजा मखाना :  मखाने को घी में फ्राई करके, उसमें थोड़ा नमक मिलकर बहुत ही बेहतरीन व्यंजन बनाया जाता है |

2. मखाना का सब्जी :  इसका सब्जी भी बहुत सुन्दर बनता है |

3. प्रसाद में : इसका उपयोग प्रसाद के रूप में किया जाता है, प्रसाद में मखाना के उपयोग आप पुरे भारत में देख सकते है |

मखाना के लाभ : – Benefit of Makhana

स्वस्थ शरीर के लिए मखाना खाएं – Eat makhana for healthy body in Hindi

इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाया जाता है | इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में थकावट को कम करता है और शरीर को ऊर्जा से भर देता है | शारीरिक कमजोरी की शिकायत कई कारणों से हो सकती हैं। आप मखाना के सेवन से इसमें लाभ पा सकते हैं।

कान दर्द कि समस्या में फूल-मखाना का उपयोग – Use of Makhana to Get Rid of Ear Problem in Hindi

बच्चों में कान दर्द की समस्या आम होता है। कान के दर्द से राहत पाने के लिए इसके बीज का प्रयोग कर सकते हैं। इसके बीजों को पानी में उबालकर काढ़ा जैसा बना लें। इस काढ़ा को एक या दो बूंद कान में डालें। इससे कान का दर्द कम होता है।

मोटापा के समस्या से निजात दिलाने के लिए फूल-मखाना खाएं – Eat Makhana to Get Rid of weight loss in Hindi

इसमें फैट की मात्रा बहुत कम या न के बराबर होता है | ये बात कई शोध में भी साबित हो चूका है जिसके कारण मखाना वजन घटाने में बहुत ही ज्यादा कारगर साबित होता है | बहुत बड़ी संख्या में लोग इसका उपयोग सुबह के नास्ते के रूप में करते है |

डयबिटीज में फूल-मखाना के फायदे – Makhana is useful in Diabetes in Hindi

मखाने में पाए जाने वाले रेसिस्टेंट स्टार्च में हाइपोग्लाइसेमिक (ब्लड शुगर को कम करने वाला) प्रभाव पाया जाता है। जिसके कारण यह मधुमेह के प्रभाव को कम करता है | इसके आलावा यह इन्सुलिन को भी नियंत्रित करता है | आप सुबह -सुबह इसका उपयोग नास्ते में कर सकते है |

मखाना ब्लड प्रेशर में उपयोगी – Benefit of Makhana in Blood Presser in Hindi

इसमें काम मात्रा में सोडियम और अधिक मात्रा में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पायी जाती है साथ ही इसमें पाया जाने वाला एल्कलॉइड हाइपरटेंशन  हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। इसलिए, बीपी की समस्या को नियंत्रित करने के लिए मखाने का सेवन किया जा सकता है

स्वस्थ दिल के लिए फूल-मखाना खाएं-  Take Makhana for healthy Heart in Hindi

जैसा कि ऊपर बताया गया है, कि मखाने का सेवन उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, यह मधुमेह और बढ़ते वजन को भी नियंत्रित कर सकता है । वहीं, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे को हृदय रोग का जोखिम कारक माना जाता है । इस आधार पर कहा जा सकता है कि मखाने का सेवन इन समस्याओं से बचाव कर इनसे होने वाले हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है।

गर्भवास्था में मखाना के फायदे – Benefit of Makhana in ovary in Hindi

गर्भावस्था में इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। गर्भावस्था में महिलाओं के लिए मखाने का उपयोग कई प्रकार से कर सकते है |  एक शोध के अनुसार, मखाने का उपयोग गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद की होने वाली कमजोरियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसका कारण है, इसमें में मौजूद कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे की आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पाेटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान महिला को स्वस्थ रखने में मदद करता है |

अनिंद्रा कि समस्या में फूल-मखाना – Benefit of Makhana in insomnia In Hindi

अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या में मखाना के लाभ हैं। इससे जुड़े एक शोध में जिक्र मिलता है कि अनिद्रा की समस्या के लिए मखाने का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से किया जाता है। नींद न आने का कारण शरीर में वात दोष का प्रकुपित होना है। मखाने अपने गुरु और वातशामक स्वभाव के कारण नींद लाने में सहयोग करते हैं। इस तरह मखाना आपके नींद के लिए फायदेमंद है |

संक्रमण से बचता फूल-मखाना – Makhana protect us from bacteria In Hindi

त्वचा से संबंधित समस्याओं में मखाने के उपयोग पर किए गए एक शोध में पता चला है कि मखाना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह गुण त्वचा पर आने वाले एजिंग के प्रभाव जैसे झुर्रियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है |  क्योंकि इसमें स्निग्ध गुण होता है। जो त्वचा में तैलीय तत्त्व बनाये रखने में सहयोग देता है, जो झुर्रियों को रोकने में मदद करता है । 

फूल-मखाना के खेती पर आधारित बुक – Best book on Makhana cultivation

यदि आप इसका खेती करना चाहते है या मखाना के बाड़े में विस्तार से जानना चाहते है तो आप निचे दिए गए किताब या विवरण को पढ़ सकते है :

1. Makhana & other Aquatic Resources for Livelihood – इस बुक में मखाना के बाड़े में पढ़ने के लिए सीधे पेज 117 पर जा कर पढ़ सकते है |

2. Export Potential of Indian Agriculture – इसके बाड़े में पढ़ने के लिए आप सीधे 237 वें पेज पर जा सकते है |

3. Encyclopaedia of Agricultural Marketing– इस बुक में आप 331 पेज पर मखाना के बाड़े में पढ़ सकते है |

4. Innovations in Food Technology: Current Perspectives and – इस किताब में पेज 77 पर मखाना के बाड़े में बताया गया है |

5. Environmental Awareness and Wildlife Conservation –  इस बुक में पेज no 136 पर इसके ऊपर चर्चा किया गया है |

मखाना कँहा से खरीदे – Shopping of Makhana In Hindi

यदि आपके क्षेत्र में मखाना नहीं होता है तो आप अपने नजदीकी सुपर मार्किट से या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते है | निचे दिए गए वेबसाइट से खरीद सकते है :

1. Jio Mart

2. Amazon

3. Flipkart

4 पतंजलि

5. Grofers

6. Mensxp.com

7. AggarwalGroceries.com

8. Wonderland Foods

9. Big Value Shop

10. Nutty Yogi

जैसे और भी वेबसाइट से ऑनलाइन माँगा सकते है |

.FAQ

1. मखाना खाने का सही तरीका क्या होता है?

Ans मखाने का सेवन सलाद में नियंत्रित मात्रा में किया जा सकता है। इन्हे भून कर या फिर चूर्ण बनाकर भी प्रयोग में लाया जा सकता है। 

2. मखाना किस तासीर का होता है?

Ans . मखानों की तासीर ठंडी होती है। फिर भी इसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। 

3.  इसमें कौन-कौन-से पौष्टिक तत्व होते हैं?

Ans . मखाने लघु होने के कारण अच्छे पाचक होते हैं। साथ ही ये कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर्स और प्रोटीन्स से भरपूर होते हैं।

4 . क्या व्रत या उपवास में मखाना खा सकते हैं?

Ans हां, भारत में कई स्थानों पर मखाने को व्रत के भोजन के रूप में लिया जाता है।

5.  क्या मखाना और कमल के बीज एक ही हैं?

Ans. कमल के बीज और मखाना एक ही हैं।

आशा करता हूँ ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा यदि पोस्ट पसंद आया है तो दूसरो के साथ भी साझा करें ताकि वो भी मखाने के फायदे को जान सके है | साथ ही अपने विचार को कमेंट के माधयम से साझा कर सकते है |

जय हिन्द

ये भी पढ़े

नारियल पानी के फायदे और महत्वपूर्ण FAQ

नारियल यानि श्री फल के नामांकरण उपयोग फायदे और कोकोनट डे

जिमीकंद यानि ओल के फायदे नुकसान और उपयोग

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *