परवल सब्जी एक, फायदे अनेक

Spread the love
Infographices of Point Gourd

परवल उत्तरऔर पूर्वी भारत में मिलने वाला बहुत ही प्रशिद्ध सब्जी है | जिसके कई फायदे है लेकिन बहुत कम लोग इसके फायदे के बाड़े में जानते है | इसका सबसे बड़ा कारण है, अलग अलग क्षेत्र में इसको अलग नाम से पुकारा जाता है | परवल विटामिन और दूसरे खनिज का खान है |

तो आज इस पोस्ट में हम परवल के बाड़े में विस्तार से जानेंगे | आपको बताएंगे परवल क्यूँ खाना चाहिए, इसके क्या फायदे है , इसका कहाँ कहाँ उपयोग होता है |

परवल का वैज्ञानिक नाम ट्राइकोसेन्थेस डियोका और इसे इंग्लिश में Point Guard कहते है | बोलचाल की भाषा में, भारत में इसे परवल या हरा आलू कहा जाता है। भारत के पूर्वी और कुछ उत्तरी भागों में इसकी खेती की जाती है, विशेष रूप से उत्तर पूर्वी आंध्र, ओडिशा, बंगाल, असम, बिहार और उत्तर प्रदेश में

इसका खासकर उतर भारत और नेपाल में परवल कहा जाता है , जबकि  बिहार के कुछ क्षत्रे में इसमें पटल कहा जाता है | बंगाल और असम में पटोल , आंध्र में पोटलस कहा जाता है | जबकि तमिल में कम्बुपुदलाई और मलयालम में कटाल्लम (कट्टू पदावलीम) कहा जाता है |

इस तरह और भी कई क्षेत्र में इसको कई और नाम से पुकारा जाता है |

परवल सब्जी

1.  परवल में  Vitamin -BA , Vitamin-B1, Vitamin-B2 और Vitamin-C के अलावा कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कैलोरी की मात्रा कम कर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है, जो मधुमेह के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है |

 2.  सौ ग्राम परवल के छिलकों में 24 ग्राम कैलोरीज होती है और इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में होता है। आयुर्वेद के अनुसार इसमें त्वचा के रोग, बुखार और कब्ज की समस्याओं को खत्म करने वाले औषधीय गुण होते हैं। इसकी सब्जी खाने से पेट की सूजन दूर होती है, और पेट में पानी भरने की गंभीर समस्या में लाभ होता है।

3  इसमें जो बीजों में कब्ज को दूर करने के गुण होते हैं इसके अलावा ये बीज रक्त में शर्करा और फैट्स को नियंत्रित करने का कार्य भी करते हैं। पेशाब संबंधी रोगों और मधुमेह की समस्या के लिए भी परवल बेहद लाभदायक है।

4  परवल में भरपूर मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जो पाचन -क्रि‍या को बेहतर कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। आयुर्वेद के अनुसार गैस की समस्या होने पर परवल को इलाज के तौर पर अपनाया जाता है, इसके नियमित उपयोग करने वाले को गैस की समस्या नहीं होती है |

5 खून साफ करने के लिए परवल काफी फायदेमंद होता है। कफ की समस्या होने पर भी इसे असरदार माना जाता है। खून साफ कर, यह हमारे चेहरे को साफ और सुन्दर बनता है , चेहरे का चमक बढ़ाता है |

6  परवल एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है, जो बढ़ती उम्र के निशानों जैसे झाइयों, झुर्रियों  और बारीक रेखाओं को कम कर त्वचा में कसाव लाने में मदद करते हैं। और साथ ही साथ ये किसी भी तनाव के स्तिथि में बहुत कारगर होता है |

7 आयुर्वेद के अनुसार परवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर बीमा‍रियों से लड़ने में मदद करता है। यह बुखार, खांसी, सर्दी, त्वचा संक्रमण और घावों के उपचार में भी लाभप्रद होता है। कोरोना जैसा बीमारी से लड़ने के लिए इसे खाना बहुत उपयोगी होता है |

8  भूख न लगने की स्थिति में परवल खाना काफी लाभदायक होता है। इसके सेवन से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं और यह पीलिया के उपचार में भी सहायक है। पेट के लिए तो रामबाण है परवल का उपयोग |

9  इसका फल के साथ साथ इसके पत्त‍ियों का भी बहुत ही फायदा है , इसके के पत्तियों का  इस्तेमाल सिरदर्द या शरीर के किसी भाग में होने वाले दर्द के उपचार में किया जाता है। इन्हें पीसकर लेप लगाने से दर्द में आराम मिलता है। इसके पत्तों के लेप से फोड़े, फुंसी और त्वचा संबंधी अन्य रोग जल्द ही समाप्त हो जाते हैं।

इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। अलग -अलग राज्य में इसका प्रयोग अलग रूप में होता है

  • उतर भारत में गर्मी के दिन में आलू -परवल का एक अलग ही स्थान है , किसी भी तरह के समारोह का ये पसंदीदा सब्जी के लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है | लोग आलू -परवल का रसदार सब्जी बनाते है  और इस सब्जी को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते है |
  • इसके आलावा परवल का भाजी (Parval fry ) का जबरदस्त क्रेज़ रहता है | इसको लोगो मूलतः रोटी के साथ खाना पसंद करते है |
  • कई स्थानों पर परवल की मिठाई को बढ़े चाव से खाया जाता है।
  • दक्षिण भारत में इसका उपयोग सांभर बनाने के लिए किया जाता है।
  • इसका लोग अचार भी बनाते है और लम्बे समय तक इसका उपयोग करते है |

कुछ लोग परवल खाना पसंद करते है जबकि कुछ इसे खाना पसंद नहीं करते है | लेकिन ये पोस्ट पढ़ने के बाद आप इसे खाने के बाड़े में निश्चित रूप से सोचने पर मजबूर होगये होंगे | इसके गुण को देखते हुए आपको निश्चित रूप से खाना चाहिए, ये मेरा सलाह है , बाकि आपकी मर्जी

आपको ये पोस्ट कैसा लगा अपना विचार से मुझे अवगत जरूर कीजिएगा | और यदि जरुरी लगे तो इस पोस्ट को दूसरे के साथ भी साझा करें

जय हिन्द

ये भी पढ़े

सुखी खाँसी का देशी उपचार

चाय के महत्व लाभ और इतिहास

कोरोना से मुकाबला करने के लिए इम्युनिटी कैसे बढ़ाये

Similar Posts