नारियल पानी के फायदे और महत्वपूर्ण FAQ

Spread the love
नारियल पानी के फायदे और महत्वपूर्ण FAQ

नारियल पानी को प्राकृतिक जूस कहा जाता है, यह जितना शुद्ध और फायदेमंद जूस है, उतना शायद ही कोई दूसरा जूस हो | दक्षिण भारत में नारियल का पेड़ बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण आपको गांव गांव में coconut water आसानी से उपलब्ध हो जाता है | गर्मी के मौसम में इसका उपयोग बढ़ जाता है |

डॉक्टर भी मरीज को coconut water पीने का सलाह देते है | गर्मी के मौसम आते ही कई तरह की बीमारियां भी आती हैं। इसके अलावा दिन बहुत बोझिल लगते हैं और थकान भी बहुत महसूस होती है। ऐसे में Coconut water हमारे सेहत के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। ढेर सारे मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर नारियल पानी पीकर गर्मी के मौसम में ताजगी का एहसास कराता है।

 इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होने से वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें और भी कई फायदे होते हैं।

आज के अपने इस पोस्ट में मैं नारियल पानी के फायदे, नारियल पानी से जुडी भ्रांतियाँ और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण FAQ के बाड़े में बतानेवाला हूँ

नारियल पानी पीने के फायदे- Benefit of Coconut water

1. इसे पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

2.  इसमें दूध से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा नहीं होती है। वजन कम करना हो तब भी इसे पीना कारगर होता है।

3. इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट और पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लडप्रेशर और दिल की गतिविधियों को दुरुस्त करने में मदद करता है।

4. किडनी में पथरी की समस्या व किडनी की कोई भी अन्य समस्या होने पर इसे पीने से फायदा होता है।

5. इसे पीने से पाचनक्रिया भी दुरुस्त रहती है।

6. यह आपको ठंडक देने के साथ ही एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है.

7. रिसर्च के मुताबिक नारियल पानी खून से शुगर लेवल को कम करता है| दरअसल इंसुलिन की कमी की वजह से डायबिटीज की समस्या होती है| नारियल का पानी इंसुलिन को बढ़ाता है|

8. गर्मी में मुहांसे और दाग धब्बों की समस्या काफी बढ़ जाती है| ऐसे में इसका पानी मुंहासों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है| इसका इस्तेमाल आप चेहरे पर फेसपैक की तरह कर सकते हैं| इसके इस्तेमाल से पिंपल्स दूर हो सकते हैं|

9. हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल का पानी एक अच्छा उपाय है|

10. बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है| इसमें मौजूद cytokinins कोशिकाओं और ऊतकों पर सकारात्मक प्रभाव डालकर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करता है.

Coconut Water से जुडी भ्रांतियाँ और महत्वपूर्ण FAQ :

1. नारियल पानी का Ph कितना होता है?

Ans. इसका PH मान 5 -5.5 होता है |

2. क्या मासिक धर्म के दौरान नारियल पानी पीना चाहिए?

Ans. नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसके कारण ये मासिक -धर्म के समय नारियल पानी पीना बाउट फायदेमंद होता है |

3.कौन जय्दा फायदेमंद देता है Coconut water या Orange Juice ?


Ans. Coconut water में ज्यादा मिनिरल्स और प्रोटीन पाया जाता है Orange Juice की तुलना में

4. Open Coconut water कितने देर तक उपयोग कर सकते है ?

Ans. वैसे तो नारियल पानी का कोई एक्सपायरी नहीं होता है लेकिन इसके ओपन करने के बाद जितना जल्दी पी सकते उतना फायदेमंद होता है , क्यूँकि आप जितना देर करते है इसका पोषक तत्व में उतना ही ज्यादा होता है|

5. नारियल पानी पीने का सबसे सही समय क्या है ?

Ans. इसे पीने का सबसे अच्छा समय सुबह के समय होता है |.

6. क्या Coconut water से वजन बढ़ता है ?

Ans. नहीं, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जिसके कारण नारियल पानी पिने से शरीर में प्रयाप्त मात्रा में कैलोरी मिलता है | जिसके भूख कम लगता है और ये वजन को कम करने में मददगार होता है

7. सर्दी, खाँसी और बुखार में Coconut water पी सकते है ?

Ans. जी बिल्कुल नहीं , क्यूँकि इसका तासीर ठंडा होता है | इसलिए ऐसे में इसे पीना नुकसानदेह होता है | लेकिन यदि गर्मी के मौसम में बुखार होता है तो इसे पीने का सलाह दिया जाता है |

8. कोरोना वायरस में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं ?

Ans. कोरोना वायरस में यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है , क्यूँकि यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है |

9. एक दिन दिन में कितने नारियल पानी पीना चाहिए ?

Ans. एक दिन में एक नारियल पानी बहुत है, क्यूँकि इसमें लैक्सेटिव गुण के कारण ज्यादा मात्रा में पिने से पेट दर्द का शिकयात हो सकता है |

10. क्या Coconut water ह्रदय रोग के लिए फायदेमंद है ?

Ans. यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और इसका एंटी – ऑक्ससिडेंट गुण शरीर में रक्त के प्रवाह को सही करता है |

11. क्या उल्टी और दस्त में नारियल पानी पीना चाहिए ?

Ans. बिल्कुल पीना चाहिए , क्यूँकि उल्टी और दस्त में शरीर में पानी का कमी हो जाता है और शरीर डिहायड्रेट हो जाता है और यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और एनर्जेटिक बनता है |

12. नारियल पानी का सेवन भोजन के पहले या बाद में करना चाहिए ?

Ans. इसका सेवन भोजन करने से पहले करना ज्यादा फायदेमंद होता है | क्यूँकि ये हमारे भूख को भी शांत करता है जिससे आप कम खाना खाते है साथ ही आपके पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है |

13. क्या खिलाडी को एनर्जी ड्रिंक के स्थान पर Coconut water दे सकते है ?

Ans. खिलाडी या एथिलीट के लिए coconut water उपयोगी नहीं है , एनर्जी ड्रिंक में सोडियम का मात्रा Coconut water के मुकाबले ज्यादा होता है जिस कारन से एनर्जी ड्रिंक एथिलीट के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है |

आशा करता हूँ ये पोस्ट आपके लिए उपयोगी रहा होगा यदि पोस्ट पसंद आया है तो दुसरो के साथ भी साझा करें, और यदि इस से सम्बंधित कोई Question हो तो बेझिझक पूछ सकते है |

जय हिन्द

इन्हें भी पढ़े

नारियल यानि श्री फल के नामांकरण उपयोग फायदे और कोकोनट डे

जाने कुंदरू खाने के फायदे नुकसान और इसके औषधिये गुण

परवल सब्जी एक फायदे अनेक

Similar Posts